SSRI दवाएँ कैसे काम करती हैं? सेरोटोनिन का स्विमिंग पूल

Dr Kanhaiya KachhawaMBBS, MD (Psychiatry), Psychiatrist, Bikanerसमीक्षा: 10 नवंबर 2026
संक्षेप में
दिमाग में सेरोटोनिन एक पूल की तरह है: एक तरफ़ से बनता है, दूसरी तरफ़ से खर्च होता है। लगातार तनाव और नेगेटिव विचारों में इसका बनना कम हो सकता है। SSRI दवाएँ इसके खर्च होने (री-अपटेक) को कम करती हैं, ताकि स्तर बना रहे। साथ में सोच के पुराने पैटर्न पर CBT से काम करना, सेरोटोनिन के प्राकृतिक बहाव को सुधारने की दिशा में काम करता है। दवा कब और कैसे बदलनी है, यह हमेशा डॉक्टर तय करते हैं।
सेरोटोनिन का स्विमिंग पूल
एक स्विमिंग पूल सोचिए, जिसमें एक पाइप से 10 यूनिट पानी आ रहा है और दूसरी तरफ़ से 10 यूनिट निकल रहा है। पानी का स्तर हमेशा बराबर रहेगा। अब मान लीजिए आने वाले पाइप में गड़बड़ हो गई, और पानी सिर्फ़ 5 यूनिट आने लगा, जबकि निकल अब भी 10 यूनिट रहा है। धीरे-धीरे पूल का पानी कम होने लगेगा, और नहाने का मज़ा चला जाएगा।
दिमाग में भावनाओं से जुड़े हिस्से में सेरोटोनिन का भी ऐसा ही "पूल" होता है। कुछ खास न्यूरॉन इसे बनाते हैं, और इस्तेमाल के बाद यह वापस सोख लिया जाता है या टूट जाता है। Dr. Kanhaiya बताते हैं कि लगातार नेगेटिव विचार और तनाव दिमाग पर दबाव डालते हैं, और इससे सेरोटोनिन का बनना कम हो सकता है। स्तर कम होने पर उदासी, घबराहट, ओवरथिंकिंग और कई शारीरिक लक्षण दिख सकते हैं।
पूरा आर्टिकल कोर्स यूज़र्स के लिए है
आगे का आर्टिकल पढ़ने के लिए किसी कोर्स में सक्रिय एनरोलमेंट ज़रूरी है। पहले से एनरोल हैं, तो साइन इन करें।
पहले से एनरोल हैं? साइन इन करें
इस विषय पर वीडियो
क्या यह जानकारी उपयोगी लगी? किसी अपने के साथ शेयर करें।
आगे क्या करें?
- CBT को चरण-दर-चरण सीखें: CBT Course
- रोज़ का अभ्यास करें: CBT Tools App (Android | iPhone)
- Mind Tonic: DrK Naturals Mind Tonics
- Dr. Kanhaiya से परामर्श लें: अपॉइंटमेंट के लिए 7737775617 पर कॉल करें।

