लोगों के बीच घबराहट और हाथों में कंपन: सोशल एंग्ज़ायटी क्या है?

Dr Kanhaiya KachhawaMBBS, MD (Psychiatry), Psychiatrist, Bikanerसमीक्षा: 31 अक्टूबर 2026
संक्षेप में
लोगों के बीच बहुत घबराहट, पसीना या हाथों में कंपन सोशल एंग्ज़ायटी का संकेत हो सकता है। ऐसी परिस्थितियों से बचने पर डर अक्सर बढ़ता है। CBT में नेगेटिव पैटर्न पर काम करते हुए धीरे-धीरे उनका सामना करना सिखाया जाता है।
सोशल एंग्ज़ायटी में क्या होता है?
- लोगों के बीच बहुत ज़्यादा घबराहट होने लगती है।
- हाथ-पाँव काँपते हैं या हाथों में पसीना आता है।
- सबके सामने पानी पीने या हस्ताक्षर करने में हाथ काँपने का डर रहता है।
- अपनी बात कहना मुश्किल लगता है, और लगता है कि चक्कर आकर गिर जाएँगे।
इस डर से व्यक्ति ऐसी जगहों से निकलने या बचने लगता है। इसे सोशल एंग्ज़ायटी कहते हैं।
- विचार: लोग मेरा कंपन देख लेंगे
- घबराहट, पसीना और कंपन
- उस जगह से निकल जाना या उसे टालना
- डर का और मज़बूत होना
टालने से थोड़ी देर राहत मिलती है, पर अगली बार डर और ज़्यादा लग सकता है।
CBT में क्या करते हैं?
CBT में दिमाग में बने नेगेटिव पैटर्न पर काम किया जाता है। सबसे ज़रूरी बात है उन परिस्थितियों से न भागना जहाँ घबराहट होती है।
अगर आप सबके सामने पानी पीने या हस्ताक्षर करने से बचते हैं, तो उन्हीं कामों का अभ्यास करना होता है। इसे एक्सपोज़र कहते हैं। छोटी और आसान स्थिति से शुरू करके धीरे-धीरे आगे बढ़ा जा सकता है। शुरुआत में घबराहट होना स्वाभाविक है।
अगर यह समस्या पढ़ाई, नौकरी या रिश्तों पर असर डाल रही है, तो मनोचिकित्सक से सलाह लें।
इस विषय पर वीडियो
क्या यह जानकारी उपयोगी लगी? किसी अपने के साथ शेयर करें।
आगे क्या करें?
- CBT को चरण-दर-चरण सीखें: CBT Course
- रोज़ का अभ्यास करें: CBT Tools App (Android | iPhone)
- Mind Tonic: DrK Naturals Mind Tonics
- Dr. Kanhaiya से परामर्श लें: अपॉइंटमेंट के लिए 7737775617 पर कॉल करें।

