अचानक तेज़ घबराहट हो जाए तो उस समय क्या करें?

Dr Kanhaiya KachhawaMBBS, MD (Psychiatry), Psychiatrist, Bikanerसमीक्षा: 31 अक्टूबर 2026
संक्षेप में
अचानक घबराहट में समझाने वाली बातें अक्सर काम नहीं करतीं। उस समय एक-एक नाक से साँस का अभ्यास और आसपास की चीज़ों पर ध्यान ले जाना शरीर को शांत करने में मदद कर सकता है। बार-बार होने पर नेगेटिव विचारों के पैटर्न पर CBT से काम करना ज़रूरी है।
अचानक घबराहट में क्या होता है?
कई लोगों को अचानक धड़कन तेज़ लगती है, सीना भारी हो जाता है, पसीना आता है, चक्कर जैसा लगता है और गला दबा हुआ लगता है। उस समय लग सकता है कि अभी कुछ बहुत बुरा होने वाला है।
ऐसे समय मोटिवेशनल वीडियो या समझाने वाली बातें अक्सर असर नहीं करतीं, क्योंकि उस क्षण दिमाग तर्क सुनने की स्थिति में नहीं होता। इसलिए कुछ ऐसा करना चाहिए जिसका असर सीधे शरीर पर हो।
उस समय क्या करें?
1. एक-एक नाक से साँस का अभ्यास
इसे खड़े, बैठे या लेटे, किसी भी आरामदायक स्थिति में कर सकते हैं।
- उँगली से एक नाक बंद करें
- दूसरी नाक से लंबी और गहरी साँस लें
- मन ही मन पाँच तक गिनें
- साँस छोड़ें और ऐसा पाँच बार करें
- फिर दूसरी नाक से भी पाँच बार दोहराएँ
अपनी क्षमता के अनुसार करें। साँस छोड़ते समय शरीर को ढीला छोड़ें।
2. आसपास की चीज़ों पर ध्यान ले जाएँ
विचारों से लड़ने की बजाय उन्हें चलने दें। ध्यान आसपास की हवा, तापमान, आवाज़ों और रंगों पर ले जाएँ। यह शरीर को रिलैक्स होने में मदद कर सकता है।
जैसे समुद्र की लहरें उठकर शांत हो जाती हैं, वैसे ही घबराहट की लहर भी अक्सर कुछ समय बाद कम होने लगती है। अभ्यास से इसे संभालना आसान होता जाता है।
बार-बार होने पर क्या करें?
breathing से उस समय आराम मिल सकता है। पर बार-बार होने वाली एंग्ज़ायटी में ऑटोमैटिक नेगेटिव विचारों की प्रक्रिया को समझना और सही करना भी ज़रूरी है। CBT में यही अभ्यास सिखाया जाता है। ज़रूरत होने पर मनोचिकित्सक से सलाह लें।
इस विषय पर वीडियो
क्या यह जानकारी उपयोगी लगी? किसी अपने के साथ शेयर करें।
आगे क्या करें?
- CBT को चरण-दर-चरण सीखें: CBT Course
- रोज़ का अभ्यास करें: CBT Tools App (Android | iPhone)
- Mind Tonic: DrK Naturals Mind Tonics
- Dr. Kanhaiya से परामर्श लें: अपॉइंटमेंट के लिए 7737775617 पर कॉल करें।


