साँस सोच-सोचकर लेनी पड़ती है? जाँच के बाद एंग्ज़ायटी से इसका संबंध

Dr Kanhaiya KachhawaMBBS, MD (Psychiatry), Psychiatrist, Bikanerसमीक्षा: 2 नवंबर 2026
संक्षेप में
कुछ लोगों को लगता है कि सोचकर साँस न ली, तो साँस रुक जाएगी। जाँच नॉर्मल होने पर इसका संबंध एंग्ज़ायटी से हो सकता है। साँस पर ध्यान और डर एक-दूसरे को बढ़ाते हैं। इसलिए साँस से ज़्यादा उसके पीछे के डर पर काम करना मदद कर सकता है।
एक केस
एक 30 वर्षीय व्यक्ति को साँस खींचकर और मुँह खोलकर लेनी पड़ती थी। उन्हें लगता था कि सोचकर साँस न ली, तो वह आएगी नहीं। इसी डर से कई बार वे रात को सो नहीं पाते थे, और दिनभर घबराहट व सीने में भारीपन रहता था।
उनकी चेस्ट एक्स-रे, फेफड़ों की जाँच (PFT), खून की जाँच और ECG नॉर्मल आई।
मन और साँस का क्या संबंध है?
मन और फेफड़े ऑटोनॉमिक नर्वस सिस्टम के ज़रिए जुड़े हैं। एंग्ज़ायटी में यह सिस्टम गड़बड़ाता है, तो साँस में तकलीफ़ महसूस हो सकती है। वह तकलीफ़ डर बढ़ाती है, और डर से तकलीफ़ और बढ़ती है।
- नेगेटिव विचार
- एंग्ज़ायटी
- साँस में तकलीफ़
- और ज़्यादा घबराहट
अगर तकलीफ़ अचानक बढ़कर थोड़ी देर में पूरी तरह ठीक हो जाती है, और व्यस्त रहने पर ध्यान में नहीं आती, तो जाँच के बाद यह पैटर्न एंग्ज़ायटी की ओर इशारा कर सकता है।
असली डर कहाँ था?
इन व्यक्ति को डर रहता था कि कुछ छूने या बिस्तर पर बैठने से उनका वीर्य वहाँ लग जाएगा, और घर की कोई महिला उसे छूकर प्रेग्नेंट हो जाएगी। इसलिए वे चीज़ों को छूने से बचते थे, और छू लेने पर कई बार हाथ धोते थे। यही लगातार डर उनकी एंग्ज़ायटी का कारण था।
तथ्य यह है कि बिस्तर या किसी चीज़ को छूने से किसी को प्रेग्नेंसी नहीं होती। ऐसे विचार बार-बार परेशान करें और मन न माने, तो यह OCD जैसा पैटर्न हो सकता है।
क्या करें?
- बात को समझें: जब जाँच नॉर्मल हो, तो यह स्वीकार करना पहला कदम है कि इस तकलीफ़ का संबंध एंग्ज़ायटी से हो सकता है।
- जड़ पर ध्यान दें: साँस पर ध्यान देने के बजाय पहचानें कि मन में कौन-सा डर बार-बार चल रहा है।
- विचार को परखें: CBT में डर वाले विचार का सबूत देखने और उसे चुनौती देने का अभ्यास किया जाता है।
- खुद को समझाएँ: "यह एंग्ज़ायटी से जुड़ा है, और मैंने इस पर काम शुरू कर दिया है। धीरे-धीरे यह आसान होगा।"
इस विषय पर वीडियो
क्या यह जानकारी उपयोगी लगी? किसी अपने के साथ शेयर करें।
आगे क्या करें?
- CBT को चरण-दर-चरण सीखें: CBT Course
- रोज़ का अभ्यास करें: CBT Tools App (Android | iPhone)
- Mind Tonic: DrK Naturals Mind Tonics
- Dr. Kanhaiya से परामर्श लें: अपॉइंटमेंट के लिए 7737775617 पर कॉल करें।


